Introduction
क्या आपका लैपटॉप या कंप्यूटर बहुत Slow चल रहा है? क्या कंप्यूटर स्टार्ट होने में 2-3 मिनट का समय लगाता है? अगर हाँ, तो आपको अपने कंप्यूटर में SSD लगवाने की जरूरत है। आज की इस पोस्ट में हम जानेंगे कि SSD क्या है, यह कितने प्रकार की होती है और क्या आपको इसे खरीदना चाहिए?
1. SSD क्या है? (What is SSD in Hindi)
SSD का फुल फॉर्म Solid State Drive होता है। यह कंप्यूटर और लैपटॉप में इस्तेमाल होने वाली एक नई तरह की स्टोरेज डिवाइस है।
आसान भाषा में समझें तो, पुराने कंप्यूटरों में जो Hard Disk (HDD) होती थी, उसके अंदर एक गोल चकरी (Disk) घूमती थी। लेकिन SSD के अंदर कोई भी घूमने वाला पार्ट नहीं होता। यह बिलकुल आपके Pen Drive या Memory Card की तरह होती है, बस साइज में थोड़ी बड़ी और स्पीड में बहुत तेज होती है।
2. SSD का क्या काम होता है? (Function of SSD)
SSD का मुख्य काम आपके डेटा (Photos, Videos, Files) को Store (सेव) करना है। लेकिन इसका सबसे बड़ा काम है स्पीड बढ़ाना।
Windows Booting: जब आप कंप्यूटर का बटन दबाते हैं, तो SSD की वजह से विंडोज 5 से 10 सेकंड में खुल जाती है।
App Opening: Chrome, Photoshop या Games क्लिक करते ही तुरंत खुल जाते हैं।
Data Transfer: फाइल कॉपी-पेस्ट बहुत तेजी से होती है।
3. SSD कितने प्रकार की होती है? (Types of SSD)
मुख्य रूप से मार्किट में दो तरह की SSD सबसे ज्यादा चलती हैं:
SATA SSD (2.5 Inch): यह दिखने में पुरानी हार्ड डिस्क जैसी ही होती है, लेकिन हल्की होती है। यह किसी भी पुराने लैपटॉप या कंप्यूटर में आसानी से लग जाती है। इसकी स्पीड लगभग 500MB/s होती है।
NVMe / M.2 SSD: यह एक छोटी RAM की चिप जैसी दिखती है। यह सीधे मदरबोर्ड पर लगती है। यह SATA SSD से भी 5 से 10 गुना ज्यादा तेज होती है (3000MB/s तक)।
4. SSD vs HDD: दोनों में क्या अंतर है?फीचरHDD (Hard Disk Drive)SSD (Solid State Drive)स्पीडधीमी (Slow)बहुत तेज (Super Fast)आवाज़डिस्क घूमने की आवाज़ आती हैबिलकुल शांत (Silent)वजनभारी होती हैबहुत हल्की होती हैमजबूतीगिरने पर ख़राब हो सकती हैगिरने पर भी सुरक्षित रहती हैकीमतसस्ती होती हैथोड़ी महंगी होती है
5. आपको SSD कब लेना चाहिए? आपको SSD लगवाने के बारे में तब सोचना चाहिए जब आपका लैपटॉप 2-3 साल पुराना हो गया हो और धीमा चल रहा हो। कंप्यूटर स्टार्ट होने में बहुत देर लगाता हो। आप Gaming या Video Editing करते हैं। आपको 'Not Responding' या हैंग होने की दिक्कत आ रही हो।
6. क्या आपको SSD लेना चाहिए या नहीं? (Conclusion)
मेरा जवाब है: हाँ, बिलकुल! (100%)
आज के समय में बिना SSD के कंप्यूटर चलाना बैलगाड़ी चलाने जैसा है। अगर आप नया लैपटॉप ले रहे हैं, तो ध्यान दें कि उसमें SSD जरूर हो। अगर आपके पास पुराना लैपटॉप है, तो उसमें हार्ड डिस्क (HDD) हटाकर SSD लगवा लें।
फायदा: मात्र 1500-2000 रुपये की SSD लगाने से आपका 5 साल पुराना लैपटॉप भी नए जैसा तेज चलने लगेगा।\
अगर ये पोस्ट आपको पसंद आई है तो हमें COMMENT कर के जरुर बताये



0 Comments